हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई: आदर पूनावाला
पुणे
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ही कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड बना रही है। वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने पर हमारा फोकस है। पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल-1 की चौथी और पांचवीं मंजिल पर भीषण आग लगी है। मौके पर आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि, बिल्डिंग के अंदर कम से कम 4 लोग फंसे हुए हैं। दमकल विभाग के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से तकरीबन 2:30 पर आग लगने की खबर मिली थी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची है। आग को बुझाने का प्रयास जारी है।
आग की घटना पर सीईओ आदर पूनावाला ने कहा कि अभी हम केवल लोगों को बचाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मैं किसी और चीज की परवाह नहीं कर रहा हूं। पहले हम अपने लोगों को बचाएंगे, फिर हम नुकसान का आकलन करेंगे। वहीं आदर पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा कि, आपकी चिंता और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद। अब तक की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आग में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ है।
इमारत की कुछ मंजिलें आग में नष्ट हो गई हैं।जानकारी के मुताबिक आग में से 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की भी मदद ली जा रही है। एनडीआरएफ की एक टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची है। आग पुणे के मंजरी में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में लगी है। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था,फिलहाल इस प्लांट में वैक्सीन का उत्पादन नहीं हो रहा है।जिस साइट में आग लगी, वह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत है। वैक्सीन और वैक्सीन निर्माण संयंत्र सुरक्षित हैं। करोड़ों की लागत से इस बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। अभी कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड का प्रोडक्शन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट से करीब एक से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित पुराने प्लांट से किया जा रहा है।

पाठको की राय